आज ही से, और विशेषकर ईस्टर 2033 के अंतिम तीन वर्षों में, आइए हर देश में उत्सव के कार्यक्रम आयोजित करें। यह उत्सव स्टेडियम, चौराहे, पार्क, मैदान, समुद्र किनारे, घर, और इंटरनेट पर मनाया जाए! आइए हम इसे रचनात्म बनाते हैं!
जेसी2033 उन सब के लिए है जो मसीह के पुनरुत्थान पर विश्वास करते हैं। यह यीशु मसीह का संसार भर में प्रचार करने का बहुत बड़ा अवसर है।
2033 क्यों?
इस बात को समझना जरुरी है कि साल (वर्ष) मायने नहीं रखता।
प्रेरित पौलुस के साथ « हम घोषणा करते हैं कि मसीह मृतकों में से जी उठा है » (1 कुरिन्थियों 15:12) और हम उसका उत्सव सभी के साथ मिलकर 2033 में मनाना चाहते हैं।
ईस्टर 1033 में, मसीही लोग जानते थे कि वे यीशु मसीह के पुनरुत्थान (जी उठने) का 1000वां साल मना रहे थे। 1933 में कैथलिक चर्च में पहला "उद्धार का महोत्सव" मनाया गया।
बस एक और मसीही कार्यक्रम?
किसी कार्यक्रम से बढ़कर, जेसी2033 सबसे पहले तो एक आंदोलन है, एक रास्ता है, 2033 की ओर एक तीर्थ यात्रा है।
आज से जेसी2033 कलीसियाओं, समुदायों, और आंदोलनों को आमंत्रित कर रहा है कि पुनरुत्थान के 2000 वें वर्षगाँठ की तैयारी के रूप में उत्सव के अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करें।
हम तो ईस्टर हर साल मनाते हैं, जेसी2033 में क्या ख़ास है?
2033 में हम प्रभु यीशु मसीह की सेवकाई, मृत्यु, और पुनरुत्थान का 2000 वां उत्सव मनाने जा रहे हैं। यह एक ऐसा अनोखा और अभूतपूर्व वर्षगाँठ है जिसमे भाग लिए बिना आप रह नहीं सकते! स्वयं परमेश्वर ने उत्सव की खोज की है। वह अवश्य चाहता है कि हम आनंदित हों!
इस उत्सव में उसे हम आमंत्रित नहीं करते। बल्कि वही हमें इस पार्टी में आमंत्रित करता है!क्या आपको लगता है कि यीशु 2033 तक वापस आएगा?
परमेश्वर स्वयंभू है, और केवल वही जानता है कि यीशु धरती पर कब वापस आएगा (मरकुस 13:32).
किसी भी स्थिति में इस महोत्सव को यीशु मसीह के दुबारा आगमन (वापसी) के साथ नहीं जोड़ना चाहिए!यह कहाँ आयोजित होगा?
लूज़ान, न्यू यॉर्क, सिडनी, मुंबई, किनशासा, लिमा, आदि जगहों में। पुनरुत्थान का 2000वां मोहत्सव समस्त संसार में आयोजित होगा। यदि संभव हुआ तो हर महानगर में, हर शहर, और हर गाँव में होगा!
आपके कस्बे में, आपके इलाके में क्या होने वाला है?अभी से शुरू क्यों करें?
एक 2000-साल का उत्सव, जो विश्वव्यापी हो, को आयोजित करने में कई साल लग जाते हैं। इसीलिए पहले से योजना बनाना जरुरी होता है। यदि आप ओलम्पिक खेलों अथवा विश्व युवा दिवस के शुभारंभ के कार्यक्रम के बारे में सोच रहे हैं तो आप जानते ही हैं कि तैयारी के लिए बहुत समय की आवश्यकता होती है।
सबसे महत्वपूर्ण बात है पुनरुत्थित मसीह की गवाही आज और अभी देना!कितने देशों में काम हो रहा है?
आज की तारीख में, 140 से अधिक राजदूत ४० से अधिक देशों में कार्य कर रहे हैं!
अर्जेंटीना, बांग्लादेश, बेल्जियम, ब्राज़ील, बुर्किना फासो, बुरुंडी, कैमरुन, कनाडा, चिली, कोलम्बिआ, क्यूबा, डोमिनिकन रिपब्लिक, फ़्रांस, जर्मनी, भारत, केन्या, मडागास्कर, मेक्सिको, नेपाल, नाइजीरिया, नॉर्वे, पेरू, फिलिप्पीन्स, रूस, रवांडा, सिंगापोर, स्विट्ज़रलैंड, तंज़ानिया, पवित्र भूमि (इजराइल और पलस्तीन क्षेत्र), यूगांडा, युकेरेन, यूएसए, ज़ाम्बिया , और अन्य।
आंदोलन से जुड़ें
नए राजदूत सदस्यों के लिए हमारा ब्लॉग विजिट करें।
स्विट्ज़रलैंड में क्या होगा?
पढ़ें "उलटी गिनती शुरू हो चुकी है!"
आंदोलन से कैसे जुड़ें
पुनरुत्थान के 2000 साल के लिए आपका क्या सपना है?
अपने आस-पड़ोस, गाँव, शहर या देश के लिए आपका क्या सपना है?
आप कहाँ से शुरू करेंगे और वहां तक कैसे पहुंचेंगे?