इस जुबली महोत्सव की तैयारी आप कैसे करना चाहते हैं?
एकत्रित होनाआप किन कार्यक्रमों की योजना बना रहे हैं?
राजदूत बनेंमहत्वपूर्ण कदम
- 2023: पुनरुत्थान दशक की शुरुआत
- 2025: समस्त कलीसियाओं के लिए ईस्टर की एक तारीख
- 2028: समस्त कलीसियाओं के लिए ईस्टर की एक तारीख
- 2030: यीशु की सेवकाई की 2000वीं वर्षगांठ की शुरुआत
- 2031: समस्त कलीसियाओं के लिए ईस्टर की एक तारीख
- 2033: यीशु मसीह के पुनरुत्थान की 2000वीं वर्षगांठ
2033 तक जाने वाले अनेक रास्ते
आइए अब से हम पुनरुत्थित मसीह को अपने व्यक्तिगत जीवन के केंद्र में रखें, अपनी कलीसियाओं के केंद्र में रखें, और अपनी कलीसियाओं के बीच में रखें।
आइए हम उसके साथ चलें …
… उस रास्ते पर जहाँ मसीह का प्रेम हमारा आलिंगन करता है और हमारे तथा हमारी कलीसियाओं के बीच उपस्थित रहता है।
… पवित्रता के रास्ते पर जहाँ हम अपने आप को मसीह के द्वारा परिवर्तित कर दिए जाने के लिए दे देते हैं।
… एकता के रास्ते पर जहाँ हम एक-दूसरे को माफ़ करते हैं और मेल-मिलाप करते हैं, मसीह की प्रार्थना के प्रतिउत्तर में।
… सेवा के रास्ते पर जहाँ हम सबसे दीन-दुखियों से मिलते हैं जिनमें मसीह हमारी प्रतीक्षा करता है।
… प्रार्थना के रास्ते पर जहाँ हम मसीह अपने परमेश्वर और दिलों के राजा से धीरज और सहनशीलता के साथ प्रार्थना करते हैं।
… गवाही के रास्ते पर जहाँ मसीह हमें अपनी पुनरुत्थान के प्रकाश की घोषणा करने के लिए भेजता है।
… न्याय के रास्ते पर जहाँ हम मसीह के नम्र और भाईचारे वाले जीवन शैली को साझा करते हैं।
… शान्ति के रास्ते पर जहाँ हम मसीह की ओर देखते हैं जिसने अपने क्रूस के द्वारा शत्रुता की दीवारों को गिरा दिया है।
होने पाए कि पवित्र आत्मा, जिसने यीशु मसीह को मृतकों में से जिलाया, हमें बुद्धि प्रदान करे और इन रास्तों पर हमारी अगुवाई करे!
यह सब आप पर निर्भर करता है!
जेसी2033 हर साल क्या उपलब्ध कराता है :
- इम्माऊस के मार्ग पर
- विश्वव्यापी और स्थानीय सम्मेलन
आप क्या कर सकते हैं :
इसकी चर्चा करें। दोस्तों को भोजन पर आमंत्रित करें। पार्टी आयोजित करें। अपने सम्पर्क के लोगों के बीच प्रार्थना शुरू करें। मसीही अगुवों से मिलें। अपनी सोच और कल्पना के अनुसार काम करें!