मिशन
- मसीहियों को सक्रिय और गतिमान करना ताकि वे पुनरुत्थित मसीह के साथ चल सकें।
- कलीसियाओं को उत्साहित करना ताकि ईस्टर 2033 में होने वाले यीशु मसीह की सेवकाई, मृत्यु, और पुनरुत्थान के 2000 वें विश्व महोत्सव की तैयारी कर सकें और उसमें भाग ले सकें।
- एक स्वर में घोषणा कर सकें कि मसीह जी उठा है!
मूल्य
एकता
पुनरुत्थान की 2000 वीं वर्षगाँठ के लिए एकत्रित होना!
ईस्टर 2033 की ओर बढ़ते हुए, जेसी2033 हर स्थान और हर विविधता वाले मसीहियों और कलीसियाओं को आमंत्रित करता है कि वे हमारे उद्धारकर्ता और परमेश्वर, यीशु मसीह के चारों ओर एकत्रित हों जो हमारे लिए क्रूस पर चढ़ गया और मृतकों में से जी उठा। आइए हम सब एकजुट हों जैसा कि वह हमें एक होने के लिए बुलाता है! (यूहन्ना 17:21)
गवाही
तब दुनिया जान सकेगी!
कल्पना कीजिए कि मसीह का हर शिष्य एक साथ यह घोषणा कर रहा हो, "वह सचमुच जी उठा है!" मसीहियों के बीच आपसी गवाही अत्यंत विश्वसनीय और प्रभावशाली होगी यदि हम पवित्र आत्मा में एक दूसरे से प्रेम करेंगे। मसीह का यह 2000 वां जुबली महोत्सव (और उसकी तैयारी) एक ऐतिहासिक अवसर है कि हम संसार के कोने-कोने तक परमेश्वर के प्रेम को शब्द और कामों के द्वारा बाँट सकें (Habakkuk 2:14)
महोत्सव
सब तरफ परमेश्वर की महिमा का उत्सव मनाएँ!
2000 वें वर्षगाँठ के आस-पास की उत्सव की बातें आनंदपूर्ण, कलात्मक, और रचनात्मक होनी चाहिए। विविधता, आनंद, और धन्यवाद के साथ मसीह के पुनरुत्थान के महोत्सव की सुंदरता आकर्षक होगी। आइए कलीसिया के रूप में स्टेडियमों, चौराहों, पार्क और उद्यानों, पहाड़ों, वादियों, मैदानों, समुद्र के किनारे, घरों, और इंटरनेट पर एकत्रित हों! आइए इसे रचनात्मक बनाएं! (भजन संहिता 68:33)