अगुवे क्या कहते हैं

जानिए कि अनेक मसीही अगुवे 2033 के बारे में क्या कहते हैं। हर कथन में आनंद, एकता की कामना, और उत्सव की प्रतीक्षा मुख्य रूप से दिखाई देते हैं।

क्रूस पर यीशु ने कहा, "पूरा हुआ!"
पुनरुत्थान पर पिता ने कहा "यह सत्य है!"
2033 में समस्त मसीही कहेंगे, "यीशु जीवित है!"
एरिक सेलेरियर
"Jesus.net" और "TopChrétien" फ्रांस, के संस्थापक

"संसार के इतिहास की सबसे महान घटना -- यीशु मसीह का पुनरुत्थान -- का उत्सव मनाने के लिए दूसरे मसीहियों के साथ जुड़ने के लिए 2033 महोत्सव एक अदभुत अवसर है!"
रेव. डॉ.  केसली बी.
सेक्रेटरी जनरल, वर्ल्ड क्रिस्चियन फोरम, घाना

"यह एक सुन्दर परियोजना है! यह एक महान परियोजना है! इसे आयोजित करने के लिए धन्यवाद! साथ मिलकर चलने से एकता आती है।"
पोप फ्रांसिस
रोम के बिशप, वेटिकन

"2000 वां ईस्टर मनाना? इतिहास की सबसे बड़ी घटना के प्रति अपना आभार व्यक्त करने के लिए दूसरों के साथ जुड़ने की मुझे बेसब्री से प्रतीक्षा रहेगी!"
निकी गम्बल
अल्फ़ा इंटरनेशनल के निदेशक, यूनाइटेड किंगडम

"पुनरुत्थान हमारे विश्वास की बुनियाद और हमारा सबसे बड़ा आनंद है। इसके बिना हमारा सन्देश खोखला है। ऑर्थोडॉक्स कलीसिया में ईस्टर सबसे महत्वपूर्ण उत्सव है।"
बार्थोलोम्यू प्रथम 
कोंस्टनटिनोपल के पैट्रिआर्क, इस्तानबुल, तुर्की 

"मसीह के पुनरुत्थान के बारे में एक शक्तिशाली सन्देश भेजने के लिए 2033 एक बहुत अच्छा अवसर होगा। मध्य पूर्व में मसीहियों की स्थिति चिंताजनक है। जेसी2033 उन्हें बड़ा प्रोत्साहन और आशा प्रदान कर सकता है, विशेषकर उनको जिन्होंने अपना सबकुछ खो दिया है।"
कार्ला खिजोज़यान
वर्ल्ड कॉउन्सिल ऑफ़ चर्चेस में मध्य पूर्व की कलीसियाओं के साथ सम्बन्ध की प्रभारी, स्विट्ज़रलैंड 

"मैं आपको उत्साहित करना चाहता हूँ कि आप प्रार्थना करें और इस अदभुत विश्वव्यापी आंदोलन से जुड़ें। अनंतकाल में आप अत्यंत खुश होंगे कि आपने ऐसा किया।"
जोसी चाको
इम्पार्ट आस्ट्रेलिया के संस्थापक और निदेशक 

"2033 के लिए तैयार हो जाएं! हमें बहुत सारे कार्य करने हैं। आगे बढ़ते जाएं और यह ना सोचें कि कोई दूसरा व्यक्ति यह काम आपके लिए कर देगा।"
एमानुएल सेयबोल्ड
फ्रांस की यूनाइटेड प्रोटेस्टेंट चर्च की प्रेसिडेंट 

अधिक जानकारी चाहिए? "तब दुनिया जान सकेगी" पुस्तक के कुछ अंश डाउनलोड कीजिए